{"_id":"684c657467aa1caba5037864","slug":"the-branch-manager-of-a-private-company-ran-away-with-the-money-gonda-news-c-100-1-slko1028-139230-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निजी कंपनी का शाखा प्रबंधक रकम लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निजी कंपनी का शाखा प्रबंधक रकम लेकर भागा
Fri, 13 Jun 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। निजी फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक चार लाख से अधिक रुपये लेकर भाग गया। कंपनी के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड निवासी एक कंपनी के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी की एक शाखा कटरा शिवदयालगंज में है। जहां शाखा प्रबंधक पद पर अभय दूबे निवासी शिवरामपुर तिलंगा संतकबीरनगर कार्यरत थे। पुलिस वेरीफिकेशन में अनियमितता पाए जाने पर कंपनी ने अभय दूबे को निकालने का नोटिस जारी किया था। उसके बाद सौरभ कुमार को कटरा शिवदयालगंज का शाखा प्रबंधक बनाया गया। बुधवार सुबह अभय दूबे कंपनी के 4,21,002 रुपये व सौरभ कुमार की बाइक लेकर चले गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)