फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body reached home after the post-mortem, causing commotion

Gonda News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, मचा कोहराम

Thu, 02 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The body reached home after the post-mortem, causing commotion
नवाबगंज/गोंडा। शाहपुर गांव निवासी मोहम्मद मुमताज का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में गांव के समीप कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। मुमताज की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई अयाज उर्फ भोलू ने बसपा नेता के इशारे पर गांव के ही दो लोगों पर मुमताज से गालीगलौज करते हुए धक्का देकर गिराने से माैत होने की बात कही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने कार्रवाई होने तक शव दफनाने से इन्कार कर दिया। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय के समझाने पर परिजन माने और देर शाम गांव के समीप कब्रिस्तान में शव दफनाया गया। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed