{"_id":"6a08acf8072fcc36cb055edc","slug":"the-body-of-the-student-was-found-hanging-from-a-tree-gonda-news-c-100-1-slko1026-158447-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्रा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्रा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
Sat, 16 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 16 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन से लापता छात्रा का शव शनिवार को घर से 400 मीटर दूर झाड़ियों के बीच दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका मिला। वह तरबगंज के निजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
परिजनों के अनुसार वह 14 मई को घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह पिता ने उमरी बेगमगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके कुछ देर बाद ही छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि युवती के लापता होने की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी। शव मिलने के बाद परिजन शिकायत लेकर आए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में युवती का मोबाइल घर में टूटा पड़ा मिला। मोबाइल से सिम कार्ड गायब है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों से मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।