{"_id":"69ac64708398f12dad0338f2","slug":"the-body-of-a-grain-merchant-from-balrampur-was-found-hanging-from-a-tree-gonda-news-c-100-1-gon1029-153643-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ से लटका मिला बलरामपुर के गल्ला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ से लटका मिला बलरामपुर के गल्ला व्यापारी का शव
Sat, 07 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। देवरदा याकूबंज के मध्य देवदहवा तालाब के पास शनिवार सुबह बलरामपुर के रेहरा बाजार के रड़वलिया पेहर गांव निवासी गल्ला व्यापारी मानिकराम गुप्ता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन की तो पास की झाड़ियों में कंबल ढंकी बाइक खड़ी मिली। बाइक के पंजीयन नंबर से पता तलाश कर पुलिस ने मानिकराम के परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की है।
मृतक के बेटे विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उनके पिता मानिकराम गांव-गांव घूमकर गल्ला खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। देर हो जाने पर वह क्षेत्र में ही रुक जाते थे। शुक्रवार को वह कंबल लेकर बाइक से निकले थे। देर शाम फोन करने पर उन्होंने बताया कि गोंडा में हैं। शनिवार को उनका शव पेड़ से लटका मिला। विश्वनाथ का कहना है कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।