फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a girl found near the railway track has been identified

Gonda News: रेल ट्रैक के किनारे मिले युवती के शव की हुई पहचान

Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl found near the railway track has been identified
मुजेहना (गोंडा)। दो दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र में सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले युवती के शव की पहचान धानेपुर के ग्राम बछईपुर के मजरा चैनवापुर निवासी गुड़िया के रूप में हुई है। मृतका के भाई रमेश ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुड़िया की शादी बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। गोदभराई की रस्म में अंगूठी सहित अन्य समान दिया गया। छह मार्च को विवाह की तिथि तय थी। लड़के ने फोन करके टीवीएस राइडर बाइक तथा अन्य सामान की मांग की। जबकि दहेज में देने के लिए घरवाले हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक खरीद चुके थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वरपक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर गुड़िया ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed