फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Bhusa Daan Mahadaan campaign will run till May 31

Gonda News: 31 मई तक चलेगा भूसा दान महादान अभियान

Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Bhusa Daan Mahadaan campaign will run till May 31
गोंडा। 31 मई तक जिले में भूसा दान महादान अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर डीएम नेहा शर्मा ने जनपदवासियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की है। कहा है कि निराश्रित गोवंशों की सेवा करना हमारी संस्कृति और मानवीय दायित्व का हिस्सा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस नेक कार्य में अधिक संख्या में लोग आगे आएं और अपने नजदीकी गो आश्रय स्थलों पर भूसा, हरा चारा, चोकर, पशु आहार आदि का दान करें। जिले में कुल 132 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं। जिनमें लगभग 19,648 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। शासन द्वारा इनके भरण-पोषण की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है, लेकिन गर्मी के मौसम में भूसे और चारे की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में 31 मई 2025 तक विशेष भूसा दान महादान अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन





दान के लिए बैंक का विवरण



बैंक का नाम: पंजाब नेशनल बैंक, केशवपुर पहड़वा शाखा

खाता नाम: गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष

खाता संख्या: 2024000100309470

आईएफएससी कोड: PUNB0202400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed