{"_id":"73523f791fc5cfd88aeb7448b8a44816","slug":"the-balrampur-gonda-road-will-be-make-by-60-million-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 करोड़ से बनेेगी बलरामपुर-गोंडा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 करोड़ से बनेेगी बलरामपुर-गोंडा सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर से गोंडा तक 42 किलोमीटर सड़क 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही बजट आवंटित होने पर सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने बताया कि गोंडा से बलरामपुर तक की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
सड़क की बदहाली एवं क्षेत्रीय लोगों के आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभागीय अधिकारियों ने तत्काल सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोंडा से बलरामपुर तक सड़क निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 60 करोड़ रुपये से सड़क बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। बरसात समाप्त होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने तक इटियाथोक व आसपास की सड़कों में व्याप्त गड्ढों को भरने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
गोंडा-बलरामपुर सड़क की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला महासचिव इकबाल जावेद, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, काजी नुरुल हुदा एवं शफी उल्ला खां उर्फ विकास मंत्री आदि ने मुख्यमंत्री व जंतु उद्यान राज्य मंत्री को बधाई दी है।