फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The audience was mesmerized by the enactment of Ahalya Uddhar

Gonda News: अहिल्या उद्धार का मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Sat, 27 Sep 2025 06:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the enactment of Ahalya Uddhar
बलरामपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार ।-स्रोत: विभाग
उतरौला। नगर में आयोजित रामलीला के चौथे दिन बृहस्पतिवार को ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। चित्रकूट से आई आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों का भावपूर्ण अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में कलाकारों ने मंचन करते हुए दर्शाया कि विश्वामित्र के साथ वन को गए श्रीराम व लक्ष्मण ने यज्ञ में विघ्न डालने वाले सुबाहु, ताड़का व मरीचि समेत अनेक असुरों का वध करते हैं। शापित अहिल्या के उद्धार का मंचन भी कलाकारों ने किया। दर्शाया गया कि गौतम ऋषि के श्राप देने पर अहिल्या एक शिला बन गई थीं। जब राम व लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ गौतम ऋषि के आश्रम से गुजर रहे थे तो राम के चरणों का स्पर्श होते ही शिला स्त्री में परिवर्तित हो गई और अहिल्या शापमुक्त हुईं। इस अवसर पर महंत मयंक गिरि, दुखहरणनाथ रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल मोदनवाल, महामंत्री आलोक गुप्त, फणींद्र गुप्त, रवि गुप्त, मनोज कुमार, महेश गुप्त, अमरनाथ शर्मा, दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed