फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The advocates shouted slogans and submitted a memorandum

Gonda News: अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The advocates shouted slogans and submitted a memorandum
गोंडा। अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन के प्रस्ताव से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस में पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव को वापस लेने और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के जरिए सरकार वकीलों की निष्पक्ष आवाज को दबाना चाहती है। इससे अधिवक्ता समाज की स्वतंत्रता का हनन होगा। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित संशोधन अधिनियम 2025 को तत्काल वापस लिया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराया जाए।
विज्ञापन

जुलूस व प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संजय कुमार सिंह व मनोज कुमार मिश्रा ने किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सौंपा। प्रदर्शन में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतबक्श मिश्रा, सुशील मिश्रा, विमल प्रकाश मिश्र, अवध किशोर पांडेय, रामू प्रसाद, राजकुमार द्विवेदी, रविचंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, सुनील पांडेय, संतोषी लाल तिवारी, अनिल कुमार सिंह, अजीत श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, विनय कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, भगौती पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राम प्रताप गोस्वामी, हिमांशु ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed