फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The achievements of the government counted in the enlightened class conference

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Mon, 11 Oct 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government counted in the enlightened class conference
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कटरा ब्लॉक के राम प्यारे इंटर कॉलेज बिरवा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजाराम मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा ने आम जन के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कटरा बाजार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल को संभावित प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
विज्ञापन

वहां पर उपस्थित किसानों को खेती के बारे में खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। जैविक खाद के बारे में बताया। पढ़ाई-लिखाई पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात कही। किसान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने कहा कि जब से देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब से देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं मोदी के नेतृत्व के कारण सम्भव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। प्रमुख प्रतिनिधि व विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार भवानी भीख शुक्ला ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं।

अभी तक कटरा बाजार की जनता की सेवा की है। ब्लाक क्षेत्र में पुल, सड़क आदि का जाल बिछाया है। यदि पार्टी उन्हें पूरे विधानसभा की जिम्मेदारी देगी तो वह पूरे विधानसभा की सेवा करेंगे। शुक्ल ने कहा कि सबको पता है उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार में महिलाएं, नौजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग भाजपा के साथ है। सभी दल के नेता योगी जी के काम को देख कर बौखला गए हैं। किसानों के आंदोलन के नाम पर दूसरे दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed