फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The 245th birth anniversary of Lord Ghanshyam Maharaj was celebrated with great pomp

Gonda News: धूमधाम से मनाया गया भगवान घनश्याम महाराज का 245वां जन्मोत्सव

Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The 245th birth anniversary of Lord Ghanshyam Maharaj was celebrated with great pomp
स्वामी नारायण मंदिर छपिया में घनश्याम महाराज की आरती करते महंत। - संवाद
मसकनवा। स्वामीनारायण मंदिर छपिया में शुक्रवार रात भगवान घनश्याम महाराज का 245वां जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। आयोजन में देश-विदेश के हरिभक्तों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भगवान घनश्याम महाराज के महाभिषेक के साथ पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

रात 10 बजकर 10 मिनट पर भगवान के जन्मोत्सव का समय होते ही जय बोलो घनश्याम की... के जयकारों और घंटा-घड़ियाल की मंदिर परिसर गूंज उठा। आतिशबाजी व जयकारों से माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया। जन्म के बाद बाल स्वरूप भगवान घनश्याम महाराज को चांदी की पालकी में विराजमान कर झूला झुलाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए नृत्य किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव में मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी, सांख्य योगी मेघना बेन, सागर भगत, ज्ञानप्रकाश पांडेय, अयोध्या प्रसाद सहित गुजरात समेत विभिन्न राज्यों और विदेश से आए हरिभक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed