फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the 2005 event opened the eyes of the administration

2005 की घटना ने खोल दीं प्रशासन की आंखें

Tue, 11 Aug 2015 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2005 के भादों के कृष्ण पक्ष की तृतीया की घटना आज भी रोंगटे खड़े कर देती है। हजारों कांवरियों से भरी पैसेंजर ट्रेन गोंडा से लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन कचहरी स्टेशन, कठोला, मैजापुर से करनैलगंज सरयू की ओर जैसे बढ़ती गई, वैसे ही पूरी ट्रेन कांवरियों से खचाखच भर गई।
विज्ञापन


हजारों कांवरिए ट्रेन से तो सैकड़ाें निजी संसाधन व टैक्सी से सरयू पहुंचे। पैसेंजर ट्रेन को कांवरियों ने जंजीर खींच कर रेलवे पुल पर ही रोक लिया और दूसरे ट्रैक से होकर सरयू की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच करीब सात बजे लखनऊ से आ रही इंटरसिटी ट्रेन आ धमकी और कांवरियों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


इसमें कुछ नदी में गिर गए तो कुछ के हाथ पैर कट गए। इस हादसे में करीब 16 कावंरियों की जान गई थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन की नींद उड़ी और कांवरियों की यात्रा पर ध्यान दिया जाने लगा। इस बार जलाभिषेक को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 31 अगस्त को कजली तीज है। इस दिन करनैलगंज स्थित सरयू तथा अयोध्या स्थित सरयू में हजारों कांवरियों का जत्था जल भरकर जिले के दुखहरन नाथ, पृथ्वीनाथ तथा बालेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उधर, रेलवे प्रशासन ट्रेन की छतों पर कांवरियों को बैठने नहीं देगा। इसके लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान लगाए जाएंगे। ट्रेन को सरयू स्टेशन पर रोका जाएगा, जिससे कांवरिए उतर कर नदी तक आसानी से जा सकें।

प्रशासन की ओर से इस बार गोंडा-लखनऊ मार्ग को 30 अगस्त की दोपहर से सील कर दिया जाएगा। 30 अगस्त को कांवरिए सुबह से सरयू में स्नान करके जल भरेंगे। इसके बाद नंगे पैर चलते हुए 30 अगस्त की रात 12 बजे से ही जलाभिषेक करेंगे।

प्रशासन की ओर से सरयू पुल से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर सरयू रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर लगाया जाएगा। इसके बाद गोंडा नगर में बड़गांव पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए बालपुर बाजार, गोंडा नगर की सीमा पर पोर्टरगंज व अंबेडकर चौराहे पर बैरियर लगाया जाएगा।

पृथ्वीनाथ शिव मंदिर के रास्ते में करनैलगंज कटरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग, कटरा बाजार में पीपल तिराहे, रामापुर चौराहे तथा आर्यनगर में गोंडा-बहराइच मार्ग के दोनों छोर पर बैरियर लगाया जाएगा। मंदिर परिसर के बाहर करीब एक किलोमीटर लंबी दो लाइन में पाइप लगाकर कांवरियों का जलाभिषेक कराया जाएगा।


कजली तीज पर जलाभिषेक के लिए पर्याप्त फोर्स लगाई जाएगी। सरयू नदी में पीएसी की बोट व गोताखोर लगाए जाएंगे। नदी में रस्सी बांध कर उसके आगे स्नान न करने की सीमा तय की जाएगी। हर मार्ग पर दो एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम लगाई जाएगी। -अजय कुमार उपाध्याय, डीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed