फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   TET certificates of four turned out to be fake during verification

Gonda News: सत्यापन में चार के टीईटी प्रमाणपत्र निकले फर्जी

Sat, 30 Dec 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
TET certificates of four turned out to be fake during verification
गोंडा के पंतनगर ​स्थित कार्यालय में नवनियुक्त ​शिक्षकों को नियु​क्ति पत्र देते बीएसए प्रेमचंद य
गोंडा। जिले में शनिवार को 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बीएसए स्तर से सत्यापन में चार अभ्यर्थियों के लगाए गए टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। जिसके बाद उनका नियुक्ति पत्र रोक दिया गया। वहीं, तीसरी बार काउंसिलिंग कराने पर नियुक्ति पत्र पाने के बाद अभ्यर्थियाें के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद शनिवार को अंकित कुमार, अंबेश बाबू, रवींद्र कुमार और लोकेश पाल सिंह का नियुक्ति पत्र रोका गया है। इन अभ्यर्थियों की ओर से लगाए गए दस्तावेजों में टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी होने की आशंका पर सत्यापन कराया गया। जिसके बाद टीईटी प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका है। इसके बाद इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को 163 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि 2016 के बाद 2017 व 2018 में भी काउंसिलिंग में शामिल हुए थे। मगर ऐन वक्त पर कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। इसमें दावा किया गया था कि मेरिट के आधार पर जिले के अभ्यर्थियों को लाभ दिया जाना चाहिए। मगर कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए काउंसिलिंग के आदेश जारी किए। ऐसे में शुक्रवार को कुल 746 पदों के सापेक्ष सामान्य वर्ग के 66, ओबीसी 45, एससी 53 और एसटी के तीन अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। देरशाम नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed