फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tent worker dies due to electric shock during a wedding function

Gonda News: वैवाहिक कार्यक्रम में करंट लगने से टेंट कर्मचारी की मौत

Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tent worker dies due to electric shock during a wedding function
इटियाथोक (गोंडा)। हर्रेया झूमन गांव में बृहस्पतिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में सजावट के दौरान करंट लगने से टेंट हाउस के कर्मचारी शिव कश्यप (23) निवासी इटियाथोक बाजार गंभीर रूप से झुलस गए। शिव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हर्रैया झूमन गांव निवासी बाबूराम मिश्र के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। जहां पांडेय पुरवा स्थित टेंट हाउस की ओर से सजावट कराई जा रही थी। इसी दौरान टेंट हाउस के कर्मचारी शिव कश्यप करंट की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिव अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां मुन्नी देवी, भाई छोटू, पत्नी गुड़िया और दो वर्षीय बेटी खुशी है। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed