फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tension due to dragging the young man into the house and beating him

Gonda News: युवक को घर में खींचकर पीटने से तनाव

Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tension due to dragging the young man into the house and beating him
दुबहा बाजार में दो पक्षों में विवाद के बाद मुस्तैद पुलिस। - संवाद
कटरा बाजार/दुबहा बाजार (गोंडा)। दुबहा बाजार में बृहस्पतिवार को होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद होने पर एक समुदाय के लोगों ने एक युवक की घर में खींचकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में घर से निकाला मगर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज दूसरे समुदाय के लोग शुक्रवार सुबह दुबहा बाजार में जुट गए तो तनाव फैल गया। दुकानें बंद हो गईं। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर एफआईआर दर्ज की। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के परसौनी पुरवा निवासी मंजेश व कौड़िया के धर्मपुर निवासी आदर्श सिंह बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलने के बाद सब्जी लेने के लिए बाइक से दुबहा बाजार गए थे। वहां एक होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर उनका नान्हू से विवाद हो गया। नान्हू ने अभद्रता करते हुए उनकी बाइक गिरा दी। विरोध करने पर फिदा हुसैन, कलीम, सद्दाम हुसैन, फैय्याज, आसिफ, सलमान, मेंहदी, कमरुद्दीन, हन्नान समेत दस अज्ञात लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचा लेकर पहुंच गए। ये लोग मंजेश को एक घर के अंदर खींच ले गए और पीटने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर शोभित सिंह व अनिल सिंह ने वहां पहुंचकर शोर मचाया तो मंजेश को घर में लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर भाग गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल मंजेश को पुलिस ने ही घर से निकाला। मगर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे मंजेश पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुबहा बाजार में भीड़ जुट गई। बवाल की आशंका में दुकानें बंद हो गईं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम भारत भार्गव, सीओ करनैलगंज सीओ सौरभ वर्मा, इंस्पेक्टर राजेश सिंह व कौड़िया इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ दुबहा बाजार पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। बाजार में पुलिस बल की तैनाती करके दुकानों को खुलवाया गया।



कौड़िया इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है। पीड़ित मंजेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, समय से सूचना न देने पर दुबहा बाजार चौकी प्रभारी के बारे में एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दुबहा बाजार में हुए विवाद के मामले में एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कौड़िया इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी दुबहा बाजार की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed