{"_id":"5936e5904f1c1b361d9c8c3f","slug":"tempreture-fall-downby-strong-winds-and-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं व झमाझम बारिश से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं व झमाझम बारिश से लुढ़का पारा
amar ujala
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से काफी राहत प्रदान की। रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। तेज हवाओं के बीच गैसड़ी बाजार में एक पुराने जर्जर मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलवे की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने खरीफ के फसल की तैयारी तेज कर दी है।
सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उमस भरी गर्मी के बीच अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए काले बादल जमकर बरसे। रात में शुुरू हुआ बारिश का सिलसिला रूक-रूक कर मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। बारिश के बीच गैसड़ी बाजार स्थित कब्बू होटल वाले के जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
छत के मलवे की चपेट में आकर कब्बू का पोता सगीर (25) घायल हो गया। कब्बू ने बताया कि पुराने मकान को तोड़ने का काम भी चल रहा था। इसी बीच तेज हवा के चलते छत अचानक ढह गई जिसकी चपेट में आकर सगीर घायल हो गया। सगीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमजान माह में हुई इस बारिश से रोजेदारों को भी गर्मी से भारी राहत मिली है। बारिश के चलते सिंचाई के अभाव में सूख रही गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई है। किसान खरीफ के फसल की तैयारी में जुट गए हैं।