{"_id":"614a0d408ebc3ef2c5096ae8","slug":"tempo-gonda-news-lko596601144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम हो जाएंगे 200 टैम्पो, अब शहर में नहीं चलेंगे डीजल थ्रीव्हीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम हो जाएंगे 200 टैम्पो, अब शहर में नहीं चलेंगे डीजल थ्रीव्हीलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के इरादे से संभागीय परिवहन विभाग ने शहर में डीजल टैंपो के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इससे शहर में चलने वाले 200 टैंपो कबाड़ हो जाएंगे। सवारियों की सुविधा के लिए अब सिर्फ सीएनजी से चलने वाले ऑटो, टैंपो के साथ ही ई-रिक्शा का ही संचालन होगा। इसके लिए डीजल टैंपो के परमिट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
संभागीय परिवहन विभाग में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 450 टैंपो का रजिस्ट्रेशन कर रखा है। इनमें से 200 टैंपो को शहरी क्षेत्र के लिए परमिट दिया गया था। जबकि 250 टैंपो को कस्बाई क्षेत्रो में संचालन का परमिट जारी किया गया था। मगर दिनों-दिन बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के इरादे से संभागीय परिवहन विभाग ने शहरी क्षेत्र में डीजल टैंपो के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मसलन अब शहरी क्षेत्र में डीजल टैंपो नहीं चलेंगे।
इससे यात्रियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए ई-रिक्शा व सीएनजी ऑटो व टैंपो का इस्तेमाल किया जाएगा। अब किसी भी दशा में शहरी क्षेत्र के लिए डीजल टैंपो को परमिट जारी नहीं किया जाएगा। जिससे 200 टैंपो कंडम हो जाएंगे। शहरी क्षेत्र से कंडम होने वाले टैम्पो को कस्बाई क्षेत्र में भी संचालन के लिए परमिट जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
टैंपो-450
ऑटो-150
ई-रिक्शा-923
शहर के बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए शहरी क्षेत्र में डीजल टैंपो के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जिनके पहले से परमिट है, सिर्फ वहीं शहरी क्षेत्र में टैंपो का संचालन परमिट समाप्त होने तक कर सकेंगे। उन्हें परमिट जारी नहीं किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के लिए नए हो या पुराने किसी भी डीजल टैंपो के परमिट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।- बबिता वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन