फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   temple

धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव, किया पूजन

Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
temple
फोटो-21-गोंडा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर में लगाया गया छप्पन भोग। -संवाद - फोटो : GONDA
मसकनवा (गोंडा)। भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर का 171वां पाटोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की सुबह भगवान घनश्याम महराज व निज मंदिर में मंगला आरती व पूजन किया गया। भगवान घनश्याम महराज का पंचगव्य से महाअभिषेक किया गया। भगवान की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। हरि भक्तों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भगवान को छप्पन भोग लगाया गया, तथा अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

सात दिवसीय चल रहे सत्संग व कथा परायण में कथा वाचक शास्त्री अनुपम स्वामी ने भगवान घनश्याम महराज के शिक्षापत्री का सजीव वर्णन किया। कथा वाचक अनुपम स्वामी ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तो अपने भक्तों की रक्षा के लिए भगवान जन्म लेते हैं। यजमान जगदीश भाई, महंत स्वामी देवप्रसाद दास, कोठारी विष्णु स्वामी और प्रहलाद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल: जंगबहादुर यादव
गोंडा। छपिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान व दर्शन पूजन में भाग लेने आए अंबेडकरनगर के सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। कहा कि जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार बुलडोजर चलाने में मस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed