फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager hanged herself after her boyfriend committed suicide

Gonda News: प्रेमी की खुदकुशी के बाद किशोरी फंदे से लटकी

Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself after her boyfriend committed suicide
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की किशोरी ने सोमवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। दो दिन पहले ही उसके प्रेमी ने लुधियाना में खुदकुशी की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके पिता नवाबगंज थाना क्षेत्र में गन्ने की छिलाई करने गए थे। मां भी खेत में काम करने गई थीं। परिजन घर लौटे तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर छानबीन की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी का मनकापुर के गोहन्ना के देवरहना निवासी शिवा (20) से प्रेम प्रसंग था। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने शिवा को जेल भेजा था। जमानत होने पर वह जेल से छूटा था। दोनों पक्षों में कुछ तनातनी चल रही थी। कुछ दिनों पहले शिवा अपने रिश्तेदारों के पास लुधियाना चला गया था। वहां दो दिन पहले शिवा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने किशोरी व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि कार्रवाई होने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन देने पर परिजनों ने शिवा का अंतिम संस्कार किया था। मामले की जानकारी होने पर किशोरी ने खुदकुशी कर ली।

किशोरी ने शिवा की मौत से आहत होकर जान दी है या फिर पुलिस की कार्रवाई के डर से, ये स्पष्ट नहीं है। धानेपुर पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed