फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenager and laborer die due to lightning

Gonda News: बिजली गिरने से किशोर व मजदूर की मौत

Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager and laborer die due to lightning
गोंडा। अचानक हुई बरसात के बीच रविवार दोपहर बिजली गिरने से किशोर और मजदूर की मौत हो गई। खरगूपुर के ग्राम केवलपुर छब्बीसवां में खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र के ऊपर बिजली गिर गई। इससे 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और पिता झुलस गए। गंभीर हालत में उनका नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। वहीं, छपिया के खपरीपारा स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केवलपुर के प्रधान प्रतिनिधि मुलायम सिंह यादव ने बताया कि छब्बीसवां निवासी निबरे मौर्य (48) रविवार दोपहर अपने पुत्र आकाश बाबू मौर्य (14) के साथ सब्जी के खेत में काम कर रहा था। तभी दोपहर लगभग एक बजे तेज बारिश व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिससे आकाश बाबू मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई तथा निबरे गंभीर रूप से झुलस गया। निबरे को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निबरे की पत्नी शीला देवी ने रोते हुए बताया कि आकाश उनका इकलौता पुत्र था। अब उसका कोई सहारा नहीं रहा। पति निबरे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। रिश्तेदारों ने बताया कि चार भाई-बहनों में आकाश तीसरे नंबर पर था। उसके तीन बहनें रामदुलारी (19), अंगीता (16) व महक (6) हैं। आकाश की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। घटना से परिजनों के अलावा गांव के लोगों व रिश्तेदारों की आंखें नम हैं। खरगूपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ छपिया के खपरीपारा स्थित राज ईंट भट्ठे पर काम कर रहे झारखंड के रहने वाले मजदूर कृष्णा की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। भट्ठे के मुंशी भरतजीत सिंह ने घटना की सूचना छपिया थाने पर दी है। तहरीर में बताया कि मृतक कृष्णा (28) निवासी डूरु मोहमिलान, थाना चंदवा, जिला लातेहार, झारखंड करीब एक माह पहले राज ईंट-भट्ठा खपरीपारा पर मजदूरी करने आया था। सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी पत्नी सूरजमुनी ने हादसे की सूचना दी। कृष्णा को एंबुलेंस से सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छपिया इंस्पेक्टर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।




मनकापुर संवाद के मुताबिक तेज बारिश के दौरान रविवार सुबह क्षेत्र के हरदवा गांव में बिजली गिरने से पेड़ में बंधी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान गंगाराम ने बताया कि उसकी भैंस की कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी। पशु चिकित्साधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। राजस्व निरीक्षक जावेद अख्तर व लेखपाल रामनरायन विंद ने बताया कि एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed