फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenage girl upset with her father committed suicide

Gonda News: पिता से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान

Sun, 08 Jun 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl upset with her father committed suicide
इटियाथोक (गोंडा)। पूरे सिधारी की ब्रह्मचारी कुटी की मीना देवी ने बताया कि शनिवार रात 10:00 बजे पति चंद्रकांत सोनकर शराब पीकर घर आए और उन्हें व बेटी कोमल उर्फ चांदनी (15) को पीटने लगे। घटना से क्षुब्ध होकर कोमल ने घर के पास नीम के पेड़ में साड़ी से फंदा बांधकर जान दे दी। देर रात पति को घटना की जानकारी हुई तो उसने सगे भाई जयकरण को बुला लिया। दोनों ने पेड़ से शव को उतार लिया। घर से थोड़ी दूर सुनसान जगह ले जाकर रात में ही शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने लगे। मगर सुबह होने पर लोगों को आता देखकर शव झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर पिता चंद्रकांत सोनकर व चाचा जयकरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed