फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenage girl gang raped in sugarcane field

Gonda News: किशोरी से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 20 Jul 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang raped in sugarcane field
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी को दो युवक गन्ने के खेत में उठा ले गए। मां ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता को किशोरी खेत में बेहोशी की हालत में मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ के केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूर खेत में गयी थी। अचानक दो युवक बाइक से आए और किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए। जब किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा। इसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर किशोरी के पिता घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बेटी खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी है। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी दौड़े तो दोनों आरोपी भाग गए। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस किशोरी व उसकी मां को लेकर सीएचसी बभनजोत पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ मनकापुर आरके सिंह सीएचसी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी मो. शादाब को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed