फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teen murdered before giving testimony in court

Gonda News: कोर्ट में गवाही से पहले किशोर की हत्या

Mon, 14 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teen murdered before giving testimony in court
मृतक विशाल। फाइल फोटो 
झंझरी/गोंडा। जानलेवा हमले के पीड़ित देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया निवासी विशाल (14) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। तीन दिन से लापता विशाल का शव सोमवार को गन्ने के खेत में मिला, जिसका अधिकांश हिस्सा जानवर नोंचकर खा गए थे। विशाल के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टिकरिया निवासी गोविंदा ने बताया कि शनिवार को दिन में 11 बजे गांव के मदरसे से लौटने के बाद विशाल बिना कुछ बताए घूमने चला गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो तलाश की गई। विशाल का कुछ पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका में आसपास के खेतों, नदी और पोखरों में तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में विशाल की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दुर्गंध आने पर एक खेत में जाने पर विशाल का क्षत-विक्षत शव पड़ा नजर आया। शव का अधिकांश हिस्सा जानवर खा गए थे। गोविंदा के मुताबिक धारदार हथियार से विशाल की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पिता गोविंदा ने बताया कि तीन वर्ष पहले गांव के मुकेश व तीन अन्य लोगों से विवाद हो गया था। इन लोगों ने विशाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। आगामी 17 जुलाई को विशाल काे आरोपियों के खिलाफ गवाही देनी थी। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। गोविंदा का कहना है कि जरा भी अंदाजा नहीं था कि आरोपी उनके बेटे की हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोर की हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंका गया है। पिता की तहरीर पर गांव के ही मुकेश, जाकिर उर्फ जमशेद आलम, नूरामेंट, असलम और मो. आलम के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खुलासे के लिए एसओजी समेत टीमें लगाई गई हैं।
पांच बच्चों में बड़ा था विशाल
गोविंदा के पांच बच्चों में विशाल सबसे बड़ा था। उसकी हत्या से मां सालिया बेसुध हो गईं। विशाल के भाई जीशान व अशरफ और बहन करिश्मा व करीना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंदा ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं।

एसपी समेत अफसरों ने किया मुआयना
तीन दिन से लापता किशोर का शव मिलने के बाद गांव में खलबली मच गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत व सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगाई गई हैं। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed