{"_id":"672e4b6581ff65e4370aa872","slug":"teachers-accused-the-headmaster-of-molestation-gonda-news-c-100-1-slko1029-126867-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 08 Nov 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाओं व एक शिक्षामित्र ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा व प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजकर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिलने पर सभी पक्षों की सुनवाई कर निस्तारण कराया जाएगा।
शिकायती पत्र में शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक उन्हें विद्यालय के ऑफिस में बुलाकर अश्लील बातें करते हैं। बैड टच की कोशिश करते हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल के बाहर मिलने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर धमकाते हैं। शिकायत में कहा कि कई दिनों से ऐसा ही किया जा रहा है, पढ़ाने से भी रोका जा रहा है। महिला शिक्षकों ने कहा कि अब स्कूल में ड्यूटी कर पाना संभव नहीं है। मांग की है कि या तो उनका समायोजन किसी अन्य स्कूल में कर दिया जाए या फिर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे सम्मान के साथ वह लोग तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य कर सकें। उधर, आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।