{"_id":"58d4138c4f1c1b8a591a3695","slug":"teacher-trapped-on-objectionable-comment-on-social-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे गुरुजी
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट व्हाट्सएप के मैसेंजर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी पोस्ट करना एक शिक्षक को मंहगा पड़ गया है। इस पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने गुुरुजी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन में प्रमोद कुमार मिश्रा की सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित के मुताबिक, प्रमोद कुमार ने अपने व्हाट्सएप मैसेंजर के माध्यम से 19 मार्च की रात्रि करीब 10 बजे एक आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर किया था।
इस पोस्ट में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिससे सांप्रदायिक सौहार्द के विघटन का आशंका उत्पन्न हो गई थी। इसके अलावा इस तरह की बातों को शेयर कर अध्यापक ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए के मुताबिक इस पोस्ट के संज्ञान में आने पर शिक्षक प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं इस संबंध में शिक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि उनकी साइट को हैक कर किसी अन्य व्यक्ति ने इस तरह की पोस्ट को शेयर कर दिया था लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी हुई उन्होंने तत्काल इस पोस्ट की हटा दिया था।