फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   teacher protested against officer

तबादला आदेश रोकने पर भड़के शिक्षक

Sun, 01 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
teacher protested against officer
नए वर्ष के पहले दिन जिला प्रशासन व शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षक आमने-सामने आ गए। काउंसलिंग कराने के बाद आदेश रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने जिला पंचायत सभागार में हंगामा किया। उन्होंने अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया। हंगामे के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


रविवार को जिला पंचायत सभागार में काउंसलिंग के पहले दिन पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले करीब 850 शिक्षकों को बुलाया गया था। इनमें करीब 500 शिक्षक ऐसे थे जो शिक्षामित्र पद से समायोजित होकर सहायक अध्यापक बने हैं।
विज्ञापन


रविवार को अफसरों ने समायोजित शिक्षकों की काउंसलिंग तो करा ली, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर इन्हें स्थानांतरण आदेश देने से इन्कार कर दिया। अचानक तबादला आदेश रोके जाने से नाराज समायोजित शिक्षकों ने अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रद्म शुक्ला का आरोप है कि शासन ने शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक नहीं लगाई है और बेसिक शिक्षा सचिव ने तबादले की अनुमति भी प्रदान की है।

इसके बावजूद अफसर मनमाने तरीके से इन शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया से बाहर करना चाहते हैं। नाराज शिक्षक मांग को लेकर डीएम आवास पहुंचे तो डीएम ने कमेटी के अफसरों को भी आवास बुला लिया लेकिन देर शाम तक इस मामले का हल नहीं निकाला जा सका।


पूरे दिन चले इस ड्रामे के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। देर शाम को डीएम केे आश्वासन के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जा रही है। कमेटी का निर्णय आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed