फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher leader dies of heart attack

शिक्षक नेता की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 14 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Teacher leader dies of heart attack
मंगुरा बाजार (गोंडा)। वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव उमेश कुमार सिंह का शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 48 वर्ष के थे। वजीरगंज के तिखड़िया गांव मूल निवासी उमेश शहर के स्टेशन रोड पर बड़गांव पुलिस चौकी के समीप स्थित छोटेलाल हाता में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी निहारिका, बेटा सवश्वर व बेेटी रितिका को अपने पीछे छोड़ गए।
विज्ञापन

शिक्षक नेता के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र ने कहा कि उमेश सिंह ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए हमेशा संघर्ष किया। वित्तविहीन शिक्षक लाल बिहारी गुट के जिला अध्यक्ष पीडी मिश्र ने कहा उमेश सिंह के साथ उन्होंने कई आंदोलन में भाग लिया था। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि उमेश सिंह ने वित्त विहीन शिक्षकों को अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। मंडलीय मंत्री बीएन मिश्र ने कहा कि शिक्षक नेता उमेश सिंह की मौत से शिक्षा जगत की अपूर्णनीय क्षति हुई है। नवल किशोर उपाध्याय, महेंद्र सिंह समेत तमाम शिक्षकों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed