फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher kept on job for 21 years on fake record, dismissed

फर्जी अभिलेख पर 21 साल तक शिक्षक करता रहा नौकरी, बर्खास्त

Sat, 30 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher kept on job for 21 years on fake record, dismissed
गोंडा। बेसिक शिक्षा के प्राइमरी स्कूल जीराभारी शिक्षा क्षेत्र छपिया में लगातार 21 सालों से कार्यरत शिक्षक कृंष्ण चंद्र की सेवाएं बीएसए ने शनिवार को समाप्त कर दिया है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवां के कसरवल निवासी कृष्ण चंद्र की नियुक्ति प्राइमरी स्कूल जीराभारी में 23 जनवरी 1998 को सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। 22 सितंबर 2007 को पदोन्नति के बाद भी उसी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद नियुक्ति हो गई।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि खलीलाबाद जनपद के वित्त एवं लेखाधिकारी ने रिपोर्ट भेजी कि कृष्ण चंद्र नाम से एक शिक्षक उनके जिले में कार्यरत है और पैन कार्ड का उपयोग गोंडा में नियुक्त शिक्षक कृष्ण चंद्र कर रहे हैं। इस पर शिक्षक कृष्ण चंद्र से उनके अभिलेख मांगे गए और जांच कराई गई। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि खलीलाबाद में कार्यरत कृष्ण चंद्र के अभिलेख पर ही यहां नियुक्ति हासिल की है।
विज्ञापन

प्रधानाध्याक कृष्ण चंद्र की सेवा समाप्त कर दी गई और अब तक दिए गए वेतन की रिकवरी किए जाने का आदेश दिया गया है। इनके विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी को एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed