{"_id":"633095c43f55d87d463a9d52","slug":"teacher-gonda-problem-salary-pending-complaints-gonda-news-lko650066495","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान पर आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान पर आनाकानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में दूसरे जिलों से आए 31 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वेतन नहीं दिया गया। अब तीन माह का बकाया भुगतान करने में हीलाहवाली हो रही है। प्रति शिक्षकों का करीब दो लाख रुपये बकाया वेतन बना है, जिसके भुगतान में कमीशन मांगे जाने की शिकायतें बढ़ रहीं हैं। वित्त एवं लेखा विभाग की लापरवाही पर फिलहाल अधिकारी चुप्पी साधे हैं। वेतन न मिलने से शिक्षकों को परेशान हैं।
जिले में 31 शिक्षकों ने दूसरे जिले से जुलाई माह में ही कार्यभार ग्रहण किया था। उनका स्कूल आवंटन बीते दिनों हो सका है। इससे उनको तीन महीने तक का वेतन नहीं मिल पाया। बीएसए ने 16 सितंबर को वेतन देने का आदेश भी दे दिया। फिर भी अवशेष वेतन देने में आनाकानी हो रही है। स्कूल आवंटन होने में देरी से वेतन नहीं मिल सका। अब बकाया वेतन के लिए शिक्षक बीएसए और वित्त एवं लेखा कार्यालय में भटक रहे हैं। अभी तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नही हो सका है, ऐसा तब है जब शिक्षकों ने अपने बकाया का बिल प्रस्तुत कर दिया है।
शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है। बीएसए की ओर से निर्देश के बाद भी वित्त एवं लेखा विभाग चुप्पी साधे हैं। शिकायत है कि शिक्षकों से बकाया वेतन भुगतान देने के नाम पर कमीशन मांगा जा रहा है। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन वन ने कहा कि बकाया वेतन का भुगतान नियमों के तहत होना चाहिए। किसी तरह से शिक्षकों को परेशान किया तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वित्त एवं लेखा विभाग से जानकारी की जाएगी। शिक्षकों को बकाया वेतन का भुगतान करने में परेशान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।