फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher committed suicide by jumping in front of a train

Gonda News: शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher committed suicide by jumping in front of a train
राजेश विमल। फाइल फोटो
गोंडा। शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला में तैनात सहायक अध्यापक राजेश विमल ने बुधवार को छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के पेड़ारे गड़वा के रहने वाले राजेश विमल (44) शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला में तैनात थे। वह शहर में महराजगंज बस स्टेशन के पास इंदिरा नगर काॅलोनी में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को वह कार से विद्यालय गए थे। वहां से लौटने के बाद दोपहर तकरीबन दो बजे राजेश ने गोंडा-लखनऊ रेलखंड की छिटनापुर क्राॅसिंग के पास कार खड़ी कर लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिक्षक राजेश विमल की कार से एक पैड मिला है। जिस पर उन्होंने अपने और घर के मोबाइल नंबर के साथ ही अपने मोबाइल का अनलॉक पासवर्ड लिखा है। जबकि उनका मोबाइल घटनास्थल के कुछ दूरी पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश की जिस विद्यालय में तैनाती थी, वहां के तत्कालीन प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह पर मिड-डे मील योजना के 1.67 लाख रुपये के गबन के आरोप में तीन दिन पहले ही एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। विश्राम से रकम की रिकवरी का आदेश भी प्रशासन से जारी हो चुका है। साथी शिक्षकों ने जानकारी दी कि राजेश विमल पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का प्रभार लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिससे वह तनाव में थे। चर्चा है कि इसी तनाव के कारण ही उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि राजेश के बड़े भाई अरविंद विमल का कहना है कि उनके भाई की रेल हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed