फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tea has become expensive, making of Rabri-Balushahi has stopped

Gonda News: महंगी हुई चाय की चुस्की, रबड़ी-बालूशाही बनना बंद

Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tea has become expensive, making of Rabri-Balushahi has stopped
आईटीआई मैदान में गैस के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। स्रोत: उपभोक्ता
नवाबगंज/गोंडा। रसोई गैस की किल्लत अब सीधे आम आदमी की थाली और जेब पर असर डाल रही है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर में चाय से लेकर मिठाइयों तक के दाम बढ़ गए हैं। कई पारंपरिक व्यंजन बाजार से गायब होने लगे हैं। हालात यह हैं कि 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 12 से 15 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

शहर की सिंचाई विभाग कॉलोनी और एलबीएस चौराहे के आसपास कई दुकानों पर कुल्हड़ चाय 15 रुपये तक पहुंच गई है। गैस संकट का असर मिठाई कारोबार पर भी साफ दिख रहा है। रानीबाजार और सुभागपुर इलाके में रबड़ी-बालूशाही बनना लगभग बंद हो गया है। दुकानदार रजत रायतानी ने बताया कि रबड़ी बनाने में अधिक ईंधन लगता है, जो मौजूदा हालात में संभव नहीं है। ऐसे में अब केवल सीमित उत्पाद ही तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में गैस की कमी से छोटे-छोटे होटल, ढाबे और चाय-नाश्ते की दुकानें बंद होने लगी हैं। कई दुकानदार गैस सिलिंडर न मिलने के कारण दुकान बंद कर चुके हैं, जबकि कुछ दुकानदार कोयले और लकड़ी से जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। थाने चौराहे के पास होटल चलाने वाले अशोक तिवारी बताते हैं कि गैस नहीं मिलने से करीब दस दिन तक दुकान बंद रखनी पड़ी। अब कोयले की भट्ठी बनाकर काम फिर शुरू किया है। ढाबों और होटलों का मेन्यू भी अब सीमित हो गया है, जिससे ग्राहकों की संख्या पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सामान्य होंगे हालात
गैस के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। बुकिंग के अनुसार लोगों को सिलिंडर दिया जा रहा है। बिना बुकिंग व ई केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। उपभोक्ता संयम रखें। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed