{"_id":"66f6a5714f57944e2501a36b","slug":"taxi-stand-operator-clashed-with-magistrates-gunner-gonda-news-c-100-1-slko1026-124432-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मजिस्ट्रेट के गनर से भिड़ा टैक्सी स्टैंड संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मजिस्ट्रेट के गनर से भिड़ा टैक्सी स्टैंड संचालक
Fri, 27 Sep 2024 06:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के बहराइच रोड पर पेट्रोल पंप पर गनर को पकड़ने वाले आरोपी को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट विजय श
पुलिस ने टैक्सी संचालक के सहयोगी समेत दो काे किया गिरफ्तार
रोडवेज तिराहे पर डग्गामारी करती मिलीं तीन बसें व 4 जीप, सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बृहस्पतिवार को रोडवेज और आरटीओ की संयुक्त टीम ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टेशन के समीप पेट्रोलपंप के पास डग्गामार टैक्सी को पकड़ने दौड़े नगर मजिस्ट्रेट के सुरक्षाकर्मी से टैक्सी स्टैंड संचालक भिड़ गया। सुरक्षाकर्मी के सख्ती दिखाने पर वह भाग निकला। बाद में पुलिस ने मौके से टैक्सी संचालक के सहयोगी समेत दो काे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रोडवेज के समीप पेट्रोलपंप पर बिना वैध रूट परमिट खड़ी तीन बसों व चार टैक्सियों को सीज कर दिया। वहीं महिला अस्पताल गेट पर बेतरतीब खड़े 20 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी ने वाहनों पर सवा लाख रुपये का जुर्माना किया है।
नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा की अगुवाई में रोडवेज के एआरएम, यात्रीकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, पुलिस और पालिका का संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम रोडवेज बस स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंची तो पंप पर तीन बसें व चार टैक्सियां खड़ी मिलीं। जिनमें एक चालक बस छोड़कर भाग निकला। जबकि बिना वैध रूट परमिट के दो बसों व चार टैक्सियों को कोतवाली भेज दिया गया। टीम को देखकर टैक्सी लेकर भाग रहे चालक को नगर मजिस्ट्रेट का सुरक्षाकर्मी पकड़ने दौड़ा तो टैक्सी संचालक उससे भिड़ गया। यात्रीकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि तीन बसों को बिना वैध रूट परमिट और चार टैक्सियों का संचालन करते पाए जाने पर सीज कर दिया गया है।