{"_id":"5f96fdd58ebc3e679f0b9a30","slug":"tanker-crushed-three-laborers-two-killed-gonda-news-lko547143067","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सहजनवा गांव के पास सोमवार की देर शाम मजदूरी करके बाइक से घर जा रहे तीन मजदूरों को टैंकर ने रौंद डाला। जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूरों की मौत से गुस्साए लोगों ने गोंडा-बहराइच मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग माने। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कौडिया थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर सहजनवा गांव के पास मजदूरी करके बाइक से घर वापस लौट रहे तीन मजदूरों को बहराइच की तरफ से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे मिथिलश कुमार (45) पुत्र उदल प्रसाद, लल्लू मौर्य (30) पुत्र उधव निवासी ककरा मोहम्मदपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के रहने वाले दिनेश कुमार ओझा (28) पुत्र अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो मजदूरों के मौत की सूचना के बाद कौड़िया पुलिस मौके पर देर से पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने गोंडा-बहराइच मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग माने। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। चौकी प्रभारी आयर्नगर अंकुर वर्मा ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।