फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take medicine as soon as symptoms appear, the viral infection will be cured in three days

Gonda News: लक्षण दिखते ही दवा लें, तीन दिन में ठीक होगा वायरल

Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Take medicine as soon as symptoms appear, the viral infection will be cured in three days
गोंडा। बरसात के बाद वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार के साथ मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। मंगलवार को फिजीशियन की तीन ओपीडी में 410 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार व सर्दी जुकाम से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने बताया कि वायरल के लक्षण दिखते ही दवा लेने से तीन दिन में ठीक हो जाएगा। दवा बीच में छोड़ने से सात से 10 दिन तक बुखार परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में 60 से 65 फीसदी मरीज वायरल के ही आ रहे हैं। तेज बुखार, आंखें लाल होना, सिर व मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होने पर तुरंत दवा शुरू कर दें तो तीन दिन में आराम मिल जाएगा। कई ऐसे मरीज भी आते हैं, जिन्होंने पहले खुद से दवा लेकर खाई है और थोड़ा आराम मिलने पर दवा खाना छोड़ दिया। ऐसे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्हें ठीक होने में दोगुना समय लग जाता है। कई दिन से बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कराने पर डेंगू व मलेरिया की पुष्टि होती है।
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के लिए करें ये उपाय
- बारिश में भीगने से बचें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-ठंडी और खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री का सेवन न करें।
-जुकाम-खांसी होने पर परिजनों से अलग रहें और मास्क का प्रयोग करें।
-हाथों को साफ रखें, भोजन से पहले हाथ जरूर धोएं।
-खराश होने पर गुनगुना पानी पीएं। नमक डालकर गरारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed