फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take action against government doctors doing private practice: Director

निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर करें कार्रवाई : निदेशक

Mon, 20 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Take action against government doctors doing private practice: Director
गोंडा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनपीए लेने के बावजूद अपने आवास व नर्सिंग होम पर मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सक का पंजीकरण रद्द होगा। सोमवार को निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। जिसमें अस्पताल में गंदगी व आशाओं की भीड़ को देखकर वे भड़क गए। जन्म पंजीकरण व लैब की व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निदेशक के एडी कार्यालय पर पहुंचते ही आनन-फानन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया जाने लगा। सभी डॉक्टर भागकर ओपीडी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनको अस्पताल में गंदगी मिली। गर्भवती महिलाओं व आशा कर्मियों की भारी भीड़ रही। उन्होंने लैब में पहुंचकर जांच व रेजेंट की स्थिति परखी। इस दौरान वार्डों के निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने पैसे लिए जाने की शिकायत भी की। इसपर उन्होंने निर्देश दिया कि ओपीडी के बाहर टोकन की व्यवस्था की जाय। पंजीकरण काउंटर बढ़ाया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बिना मरीज लाए कोई आशा व जांच सेंटरों का कोई कर्मी अस्पताल में टहलता मिले तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाय। पीएमएस के डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जाय। जाय। इस दौरान संयुक्त निदेशक डाॅ. जयंत कुमार, हॉस्पिटल प्रबंधक डाॅ. वेदप्रकाश चौधरी, मैट्रन अनीता गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed