फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   take a resolution to end malnutrition together

कुपोषण खत्म करने का मिलकर लें संकल्प

Wed, 24 Jun 2015 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान में जुट गया है। कुपोषण को खत्म करने का सभी को मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों को कार्यशाला में कुपोषण पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉकों के सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने बुधवार को कहा कि सभी टीमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर कुपोषण की जानकारी का पता लगाएं। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के इलाज की मुफ्त सुविधा जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुपोषण से बचाने के लिए जन्म के तत्काल बाद मां का दूध बच्चे को हर हाल में पिलाया जाए। मां व बच्चे के खान-पान, साफ-सफाई व वजन वृद्धि का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं के पौष्टिक एवं संतुलित खानपान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पचपेड़वा के चिकित्साधिकारी डॉ. जलालुद्दीन खां, खंड विकास अधिकारी गैसड़ी दुर्योधन, पचपेड़वा गोविन्द प्रसाद शुक्ला, बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव आदि ने भी कार्यशाला में कुपोषण से निपटने के सुझावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दोनों ब्लॉकों की आशा, एएनएम, आंगन बाड़ी कार्यकर्त्रियों और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed