{"_id":"5fbd31778ebc3e9be83aef97","slug":"sweaters-distributed-to-more-than-50-thousand-children-in-500-schools-gonda-news-lko5515723161","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 स्कूलों में 50 हजार से अधिक बच्चों को बांटे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 स्कूलों में 50 हजार से अधिक बच्चों को बांटे स्वेटर
विज्ञापन
गोंडा। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। सोमवार से शुरू किये गए ड्रेेस वितरण अभियान में मंगलवार को तेजी आई। 500 स्कूलों में 50 हजार से अधिक बच्चों को स्वेटर दिया गया।
स्वेटर मिलने से बच्चों में खुशी दिखी। बीते एक पखवारे से स्वेटर वितरण को लेकर कार्रवाई हो रही थी। विवादों को दरकिनार करते हुए विभाग ने ठंड से पहले गरीब बच्चों को स्वेटर देने की पहल को रफ्तार दिया। सोमवार को कुछ स्कूलों में स्वेटर वितरण हुआ और मंगलवार को एक साथ 500 से अधिक स्कूलों में स्वेटर वितरण किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने मुजेहना व पंडरी कृपाल के एक दर्जन स्कूलों में पहुंच कर स्वेटर वितरण किया। इसके अलावा शिक्षकों के साथ बैठक करके हर हाल में गुरुवार तक सभी बच्चों को स्वेटर देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वेटर आ गये हैं ऐसे में वितरण में देरी विभाग की लापरवाही है। ऐसे में सभी शिक्षक पूरी कोशिश करके गुरुवार तक स्वेटर बांट दें। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा न छूटे जिसे स्वेटर न मिला हो।
उन्होंने स्वेटर की गुणवत्ता की निगरानी करने के लिए भी कहा। स्वेटर में कमी मिले तो तत्काल बताएं। जिला समन्वयक विनोद जायसवाल ने बताया कि स्वेटर वितरण कराया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि सभी को समय से स्वेटर मिल जाए।