फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   swami vivekanand

स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का युवाओं ने लिया संकल्प

Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
swami vivekanand
फोटो-11-बलरामपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।-? - फोटो : BALRAMPUR
गोंडा। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती बुधवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य नियंता हरिनाथ सिंह, मुख्य वक्ता डॉ. आईडी सिंह, नृपेंद्र मिश्रा एवं नीतू चंद्रा ने शुभारंभ किया। डॉ. पंकज त्रिपाठी, वैष्णवी टंडन, सरिता सिंह, विजय सिंह, सुनील यादव, रामकुमार व दिलीप उपस्थित रहे। विकास खंड हलधरमऊ के हड़ियागाड़ा गांव में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रबंधक डॉ. माखन सिंह व आयोजक विवेक सिंह ने सभी कवियों का सम्मान किया। कवि जयदीप सिंह सरस ने कविता पाठ के माध्यम से आज की राजनीति पर शिकंजा कसते हुए लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

कवि कृष्ण कुमार सिंह दीप ने कविता के माध्यम से कोरोना के बचाव की अपील की। कवि संदीप सुरीला, मुकेश ने कवित सुनाया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलना चाहिए। दिग्विजय सिंह, समाजसेवी अविनाश सिंह, प्रधान रमेश सिंह, प्रयाग दत्त मिश्र, यशकरन सिंह, विनय ओझा, विनय भास्कर सिंह, अनिल सिंह, वीर बहादुर सिंह, राम प्रताप सिंह, राजन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कालेज बेलसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। एनसीसी के लेफ्टिनेंट आनन्द कुमार पांडेय, स्तुति मिश्रा, काजल जायसवाल, राहुल तिवारी, महेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। मनीष कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज बाबा, रंजीत कुमार, अमित वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मिश्र उपस्थित रहे। वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया में शांती फाउंडेशन ने ऑनलाइन व ऑफलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला एवं स्वामी विवेकानन्द सम्मान समारोह का आयोजन किया। चित्रकार गया प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद का पोस्टर बनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि कार्यशाला में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मनकापुर नगर इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। प्रांत कार्यसमिति सदस्य संजय यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को विद्यार्थी परिषद आदर्श मानती है। प्रधानाचार्य सर्वेश ने कहा कि आज के दौर में देश का युवा केवल फोन में व्यस्त होकर रह गया है। राम हौसला शर्मा, नगर मंत्री शुभम तिवारी, राकेश निरंजन, नवीन श्रीवास्तव, अमित वर्मा, बलबीर वर्मा, पूजाराम ठाकुर, दुर्गेश शुक्ल, दीपक कुमार, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

नवाबगंज के कटरा कुटी धाम मंदिर पर कार्यक्रम हुआ। सर्वेश सिंह ने कहा कि हमारे कार्य प्रणाली में विज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक विज्ञान का समावेश होना चाहिए। राजेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह फौजी, मीडिया प्रभारी अरुण सिंह ने विचार व्यक्त किया। पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद, रामविलास चौरसिया, राजेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, श्री नारायण, गौरीशंकर गुप्ता, राका शर्मा, रजनीश कमलापुरी, धर्मेंद्र सोनी, राधेश्याम चौरसिया रहे। जूपिटर चिल्ड्रेन एकेडमी, पकड़ी बाजार में प्रबंधक केके श्रीवास्तव के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हीरालाल पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, हरगोविंद गुप्ता, अभय सिंह, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, रिचा श्रीवास्तव, सोनिया सिद्दीकी, फिजा सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed