फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   survey of dropout students

200 गांवों में खोजे जाएंगे स्कूल न जाने वाले बच्चे

Tue, 09 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
survey of dropout students
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में नाम न लिखाने वाले बच्चों को घर-घर खोजने का अभियान तेज पकड़ेगा। 200 गावों में शिक्षक अभिभावकों से स्कूल न आने वाले बच्चों के नामांकन की अपील करेंगे। इसके लिए सभी 11 न्याय पंचायतों के प्रभारियों और सह समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

झंझरी के नए खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंन्द्र गुप्त ने सभी प्रधानाध्यापकों से उनके स्कूल के आसपास बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों की सूची मांगी है। कहा कि अब गैर मान्यता वाले स्कूलों का संचालन संभव नहीं होगा। बुधवार को सभी न्याय पंचायत प्रभारियों की बैठक 12 बजे बीआरसी पर बुलाई है।
विज्ञापन

गैर मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराया जाएगा। इसके अलावा बंद होने के बाद भी संचालन करते मिले तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ जैनेंन्द्र गुप्त ने नामांकन में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना भी की है। इसके अलावा ब्लॉक में अच्छी शिक्षा देने वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित प्राइमरी स्कूल गलबापुर की खबर का संज्ञान लिया। कहा कि स्कूल की शिक्षिका पूजा दूबे को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूल में बच्चे के बैंक को स्थानीय बैंक शाखा से संबद्ध किए जाने को प्राथमिकता पर कराने की बात कही। इसके अलावा अन्य कई स्कूलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed