फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Support of Facebook for awareness of safe travel

Gonda News: सुरक्षित सफर की जागरूकता के लिए फेसबुक का सहारा

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Support of Facebook for awareness of safe travel
गोंडा। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के लिए जागरूक बनाने के लिए आरटीओ गोंडा ने नई पहल की है। इसके तहत वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतने के लिए वाहन चालकों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक बनाया जाएगा। इससे ट्रैफिक नियमों से अंजान वाहन चालकों को आरटीओ गोंडा के फेसबुक पेज पर यातायात नियमों से जुड़ी सभी छोटी बड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने अपने इस फेसबुक पेज पर सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को साझा किया है। मसलन वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, मोबाइल पर बात न करने, रांग साइड चलने पर जुर्माना, सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक आदमी को मिलने वाले पुरस्कार के बारे में बताया गया है। साथ ही वाहन चालकों को विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के साथ वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों व विभाग में जमा होने वाले शुल्क के संबंध में भी अपडेट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन आरसी भारतीय ने बताया कि वाहन संबंधी छोटी-छोटी जानकारी के लिए वाहन स्वामियों को आरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। घर बैठे ही आरटीओ गोंडा के फेसबुक पेज पर यातायात नियमों के साथ ही वाहन संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने पर करें कॉल
--एंबुलेंस--108
--डायल--112
--परिवहन विभाग--18008051

सुरक्षित सफर के लिए रखें ध्यान
--कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाएं।
--ब्लोअर चलाकर उसकी हवा विंडस्क्रीन की तरफ कर दे ताकि धुंधला न दिखे।
--वाहन की खिड़की के शीशे को थोड़ा खुला रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed