फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Supply inspector and ration dealer caught in negligence, case to be filed

Gonda News: लापरवाही में फंसे आपूर्ति निरीक्षक और कोटेदार, दर्ज होगा केस

Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Supply inspector and ration dealer caught in negligence, case to be filed
गोंडा। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और मृतक ग्राम विकास अधिकारी से वितरण का सत्यापन कराने का मामला आया है। परसपुर के पूर्ति निरीक्षक और कोटेदार के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम नरायनपुर मर्दन निवासी राजेश कुमार ने सात जुलाई 2025 को न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि नरायनपुर मर्दन गांव के उचित दर विक्रेता सुनील कुमार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता कर रहे हैं। मृतक ग्राम विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी से वितरण का सत्यापन कराया गया। कहा कि 30 अप्रैल 2025 को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इस पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज को जांच का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार व परसपुर के पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कर उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में वितरण में अनियमितता की जांच का हवाला भी दिया, लेकिन मृतक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन मामले की जांच नहीं की, जबकि सत्यापनकर्ता ग्राम विकास अधिकारी गायत्री देवी की मृत्यु 15 नवंबर 2022 को ही हो चुकी है। इस संबंध में थाने की पुलिस और उच्चाधिकारियों को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान मामले के तथ्य, साक्ष्य व परिस्थितियों को देखते हुए सीजेएम अमित सिंह द्वितीय ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed