फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sunita was elected president and Snehlata was elected minister

Gonda News: सुनीता अध्यक्ष व स्नेहलता चुनी गईं मंत्री

Sat, 01 Nov 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sunita was elected president and Snehlata was elected minister
महिला अस्पताल में राजकीय नर्सेज संघ की नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन  - फोटो : ​भिनगा में एकता की दौड़ लगाते एसपी व अन्य।
गोंडा। राजकीय नर्सेज संघ का अधिवेशन एवं चुनाव शनिवार को जिला महिला अस्पताल के हौसला ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुआ। इसमें सुनीता देवी अध्यक्ष व स्नेहलता मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित की गईं। चुनाव अधिकारी संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सालिकराम तिवारी व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र की अगुवाई में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मला देवी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रतिभा पांडेय, संगठन मंत्री शर्मिला शर्मा, कोषाध्यक्ष पूनम सिंह व प्रतिभा शुक्ला तथा ऑडीटर गीता शुक्ला चुनी गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed