फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Suhaagins broke Chauth's fast with the moon's moon

चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत

Wed, 04 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Suhaagins broke Chauth's fast with the moon's moon
गोंडा के मालवीय नगर में करवा चौथ पर थाल सजाकर पति की लम्बी आयु की कामना करती महिलाएं। - फोटो : GONDA
गोंडा। करवा चौथ पर सुहागिनों ने बुधवार को पतियों की दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पूजन अर्चन किया। देर शाम 8 बजे के बाद सुहागिनों ने चांद का दीदार करके पूजन अर्चन किया। चंद्र दर्शन करने के बाद पूजन अर्चन करने के साथ ही व्रत तोड़ा। बुधवार को करवा चौथ व्रत के माध्यम से धरती के चांद ने निर्जला व्रत रहकर आसमान के चांद का दीदार किया और फिर अपने पति रूपी सूर्य की सलामती के लिए मंगलकामनाएं की। सुहागिनों का बहुप्रतीक्षित निर्जला करवा चौथ का व्रत रखकर पति की सलामती एवं उन्नति की कामना की।
विज्ञापन

शाम को चांद निकलने से पहले पूजन-अर्चन किया और चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनों ने व्रत तोड़ा और पति व अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। करवा चौथ पर पति ने अपनी पत्नी को उपहार भी दिए। बुधवार को जब तक गंगा-जमुना में पानी रहे, तब तक मेरे सजना की जिंदगानी रहें की कामना के साथ सुहागिनों ने अपने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा। करवा चौथ पर सुहागिनों ने रंग-बिरंगे परिधान पहन, आभूषण पहन कर तथा विविध प्रकार के श्रृंगार कर जोड़े में करवा की पूजा की। चौथ के दिन करवा की पूजा सुहागिनें अकेली नहीं कर सकती हैं। दो सुहागिनें आपस में करवा बदलती हैं और देवी से अपने अखंड सुहाग की रक्षा के लिए उनका पूजन अर्चन करती हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाओं का मानना है कि करवा चौथ पर चंद्रमा उदय होने के बाद सुहागिनें इनकी विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं तथा चलनी से चांद का दीदार करती हैं। उनका कहना है कि इसके बाद व्रत तोड़ते हुए पति के हाथों से ही जल और फल ग्रहण करती हैं। बाद में करवा चौथ के अवसर पर तैयार विविध व्यंजन खाती हैं। करवा चौथ पर महिलाओं ने परंपरा के अनुसार सुबह श्री गणेश भगवान, शिवजी एवं मां पार्वती की पूजा की। महिलाओं का मानना है कि इससे अखंड सौभाग्य, यश एवं कीर्ति की प्राप्ति होती है। सुहागिनों ने चंद्रमा की पूजा के बाद पति को प्रणाम किया, जिस के बदले पति ने अपनी पत्नी को आशीर्वाद दिया। पतियों ने पत्नी को जल पिलाकर व मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद देने के साथ उपहार भी दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच रोड स्थित मां भगवती मंदिर पंजाबी सभा में सुहागिनों ने समूह में पूजा अर्चना कीं। मंदिर की ओर से सुहागिनों को मां के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट किया गया। उधर, सावन कृपाल रुहानी मिशन आश्रम में भी करवा चौथ का पूजन किया गया। इसके साथ ही रानी बाजार में मारवाड़ी मंच की ओर से सुहागिनों ने एक साथ पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed