{"_id":"6a4be8bf5b4dd4956e0d34cb","slug":"sugarcane-crop-and-household-goods-burnt-gonda-news-c-100-1-slko1026-161729-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गन्ने की फसल और गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गन्ने की फसल और गृहस्थी का सामान जला
Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक/बेलसर। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की दो घटनाएं हुईं हैं। एक घटना में किसानों की गन्ने की खड़ी फसल जल गई और दूसरी में गरीब परिवार की गृहस्थी का सामान जल गया।
इटियाथोक के बेलवा कर्मडीह गांव में रविवार को विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। इसमें किसान बजरंगी लाल की दो बीघा, राम उजागर की दो बीघा तथा श्रीराम की एक बीघा गन्ने की फसल शामिल है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने बलरामपुर चीनी मिल के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
उधर, बेलसर नगर पंचायत के विश्राम पुरवा में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भिखारी के घर में आग लग गई। इससे छप्पर, गेहूं, कपड़े, बिस्तर और एक साइकिल समेत घरेलू सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गोलू सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। (संवाद)