फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ramayana was recited in temples on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti

Gonda News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में हुआ रामायण पाठ

Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ramayana was recited in temples on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद
गोंडा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में पूजा-अर्चना और रामायण पाठ हुआ, जबकि खरगूपुर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बेलसर के पायनियर पब्लिक स्कूल में भी महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से शहर की हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में रामायण पाठ कराया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने की। संचालन विवेक कनौजिया ने किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष ने डॉ. आंबेडकर चौराहे के पास महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बीना राय, प्रिंस चौरसिया, प्रमोद आर्य, विवेक मणि, जनार्दन प्रसाद, हरीश शुक्ल, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर में बाबूलाल वाल्मीकि की अगुवाई में नगर पंचायत से शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा गांधी चौराहा, चौक बाजार और बस स्टॉप से होकर गुजरी। इसमें वाल्मीकि समाज के साथ अन्य वर्गों के लोग भी शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र मिश्र, संतोष कुमार, राम केवल, राजू, लल्लू राम और विनोद सोनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यात्रा का समापन पुरानी बाजार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलसर के पायनियर पब्लिक स्कूल में एकल अभियान अंचल के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अजीत सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर हरिलाल, शिव प्रताप, प्रेम नारायण सिंह, अंतिम सिंह, मीनाक्षी सिंह और मोनम सिंह समेत अंचल के आचार्य मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed