{"_id":"678fde581db01052a30fdfec","slug":"such-dense-fog-could-not-be-seen-even-just-20-meters-gonda-news-c-100-1-slko1028-131284-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इतना घना कोहरा भी महज 20 मीटर भी नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इतना घना कोहरा भी महज 20 मीटर भी नहीं दिखा
Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के बीच काम पर जाते लोग। - संवाद
गोंडा। कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया। दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। इस बीच ठंड और गलन ने भी लोगों को परेशान कर दिया। दाेपहर में धूप खिलने पर कोहरा छंटा। हालांकि, शाम को फिर से गलन बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सुबह घना कोहरा छाने की वजह से ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों को भी दिक्कतें हुईं। बाइक से आने-जाने वालों को सर्दी ने खूब छकाया। कोहरे के चलते आठ ट्रेनें अपने नियत समय से 4 से 5 घंटा से विलंब से चलीं। सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन दो घंटे, अवध एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी के साथ गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक घंटे से देरी से गोंडा पहुंची।