फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students took a pledge to fulfill their duties after singing Vande Mataram

Gonda News: वंदेमातरम गाकर छात्रों ने ली कर्तव्य निभाने की शपथ

Tue, 01 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to fulfill their duties after singing Vande Mataram
विद्या​लयों में आयोजित हुआ अमर उजाला का कार्यक्रम। संवाद
गोंडा। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शहर के दो विद्यालयों में सामूहिक वंदेमातरम गायन व शपथपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया और महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
विज्ञापन

रानीपुरवा स्थित रोजवुड इंटर कॉलेज में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महिला सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा व स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों ने शपथपत्र भरकर प्रमाणपत्र भी अपलोड किए। विद्यालय के प्रबंधक अमित पांडेय ने कहा कि अमर उजाला का संकल्प अभियान एक अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों में अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रधानाचार्य सरिता पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में नियमित रूप से वंदेमातरम गायन कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पंतनगर स्थित फुलवारी पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां संगीत वाद्ययंत्रों के साथ संगीतमय वंदेमातरम गायन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। शपथपत्र भरने के बाद छात्र-छात्राओं को उपहार भी वितरित किए गए। विद्यालय की प्रबंधक नीता सिंह व प्रशासक क्रांति सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थी यदि अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे तो देश की प्रगति और मजबूत होगी।

विद्यालयों में आयोजित हुआ अमर उजाला का कार्यक्रम। संवाद

विद्यालयों में आयोजित हुआ अमर उजाला का कार्यक्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed