फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students showed their strength in sports competition

Gonda News: खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in sports competition
पंतनगर ​स्थित कार्यालय में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते बीएसए प्रेमचंद यादव। - संवाद
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बीएसए कार्यालय व जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जिसमें चारों जिलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 (बालिका वर्ग) में बहराइच की अरुणिमा विजेता बनीं। अंडर-19 (बालिका वर्ग) में बलरामपुर की पल्लवी विजेता रहीं। बैडमिंटन अंडर-14 (बालक वर्ग) में गोंडा के रघुनाथ विजेता रहे। अंडर-19 (बालक वर्ग) में बहराइच के राज्यवर्धन और अभिषेक विजेता रहे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पंतनगर में आयोजित टेबल टेनिस अंडर-14 (बालक वर्ग) में गोंडा के शिवांश, रघुवीर, वैभव व आदर्श विजेता रहे। अंडर-19 (बालक वर्ग) गोंडा के अथर्व, प्रज्ज्वल, अनुराग, रघुनाथ विजेता रहे। अंडर-14 (बालिका वर्ग) में गोंडा की निहारिका,नव्या, विधी, बिट्टू ने बाजी मारी। अंडर-19 (बालिका वर्ग) में गोंडा की दिव्या, रूपा, वैष्णवी, अंशिका विजेता रहीं। दोनों प्रतियोगिता का शुभारंभ गोंडा बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर, खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed