{"_id":"5828a3f54f1c1bc932b3bd4f","slug":"students-given-exam-for-scholarships","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने दिया एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने दिया एग्जाम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्साह से लबरेज मन में कुछ कर गुजरने का आत्मविश्वास और अपनी सफलता के भरोसे के साथ रविवार को मंडल के 215 छात्र-छात्राओं ने हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए एससीपीएम कॉलेज में व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए देवीपाटन मंडल के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 374 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। रविवार को लखनऊ रोड पर हारीपुर गांव के समीप स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर रखी थी। कॉलेज के निदेशक अजिताभ दूबे व प्रशासक धीरज दूबे स्वयं कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान करने के लिए मौजूद रहे। सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ कॉलेज गेट पर जमा होनी शुरू हो गई थी।
एग्जाम शुरू होने से आधा घंटे पहले छात्र-छात्राओं को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा में कक्षा 9,10,11 व 12 के कुल 215 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आवेदन करने वाले 159 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
परीक्षा की निगरानी के लिए कॉलेज प्रशासन ने संतोष, आल्विन वागीश, नैंसी, अनिल कुमार, श्रीजीव, अनूप नायर, मंदीप, मैथ्यू जान, लक्मीचंद, शिखा मिश्रा, सुधा मिश्रा व प्रिया सिंह समेत 12 शिक्षकों की तैनाती की थी। कॉलेज के चेयरमैन व जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. ओएन पांडेय व अजिताभ दूबे ने परीक्षा का जायजा लिया।