फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   students face bloom received awards

पुरस्कार पाकर खिले छात्रों के चेहरे

Sat, 30 Jan 2016 10:37 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
students face bloom received awards
बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। वर्ष 2015 की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर मेरिट में स्थान बनाने वाली विद्यालय  की छात्रा कुमारी निधि गौतम व नलिनी मिश्रा को पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 146 प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में कुमारी मुस्कान, नेहा, तराना, प्रिया, किरन, जयपाल व कमलराज आदि ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed